Lata Mangeshkar
Bagon Mein Kaise Ye Phool
[Intro]
बाग़ों में, बाग़ों में कैसे ये फूल
खिलते हैं, हो, खिलते हैं?
खिलते हैं भँवरों से जब फूल
मिलते हैं, हो, मिलते हैं
हो-हो-हो, बाग़ों में...

[Verse 1]
रंगीली रुत आ के रंग देती है इनको
रंगीली रुत आ के रंग देती है इनको
नहीं, तुम सी कोई गोरी चूम लेती है इनको

[Chorus]
फूलों को, फूलों को होंठों से
रंग-रूप मिलते हैं, हो, मिलते हैं
हो-हो-हो, बाग़ों में...

[Verse 2]
मौसम बहारों के लगते हैं क्यूँ प्यारे?
मौसम बहारों के लगते हैं क्यूँ प्यारे?
हँसते हैं, रोते हैं कलियों के संग सारे

[Chorus]
कलियों के, कलियों के खिलने से
दिल भी खिलते हैं, हो, खिलते हैं
बाग़ों में...
[Verse 3]
अच्छा, अब तुम बोलो ऐसा कब होता है?
अच्छा, अब तुम बोलो ऐसा कब होता है?
बड़े वो हो, मत छेड़ो, ऐसा तब होता है

[Pre-Chorus]
जब तेरे, जब तेरे नैनों से
मेरे नैन मिलते हैं, हो, मिलते हैं
बाग़ों में कैसे ये फूल
खिलते हैं, हो, खिलते हैं?

[Chorus]
खिलते हैं भँवरों से जब फूल
मिलते हैं, हो, मिलते हैं
हो-हो-हो, बाग़ों में...