Lata Mangeshkar
Lo Chali Main
[Lata Mangeshkar "Lo Chali Main" के बोल]

[Intro]
लो चली मैं
लो चली मैं, अपने देवर की बारात लेके, लो चली मैं
लो चली मैं, अपने देवर की बारात लेके, लो चली मैं
ना बैंड-बाजा, ना ही बाराती, खुशियों की सौग़ात लेके
लो चली मैं, अपने देवर की बारात लेके, लो चली मैं

[Verse 1]
देवर दूल्हा बना, सर पे सेहरा सजा
भाभी बढ़ कर आज बलैया लेती है
प्रेम की कलियाँ खिलें, पल-पल खुशियाँ मिलें
सच्चे मन से आज दुआएँ देती है

[Chorus]
घोड़े पे चढ़ के चला है बाँका अपनी दुल्हन से मिलने
लो चली मैं
लो चली मैं, अपने देवर की बारात लेके, लो चली मैं

[Verse 2]
वाह-वाह, राम जी! जोड़ी क्या बनाई
देवर-देवरानी जी, बधाई हो, बधाई
सब रस्मों से बड़ी है जग में दिल से दिल की सगाई

[Verse 3]
आई है शुभ घड़ी, आज बनी मैं बड़ी
कल तक घर की बहू ते अब हूँ जेठानी
हुक्म चलाऊँगी मैं, आँख दिखाऊँगी मैं
सहमी खड़ी रहेगी मेरी देवरानी
[Chorus]
१००० सपने पलकों में अपने दीवानी मैं साथ लेके
लो चली मैं
लो चली मैं, अपने देवर की बारात लेके, लो चली मैं