Geeta Dutt
Nanhi Kali Sone Chali
[Intro]
हवा, धीरे आना
नींद भरे पंख लिए झूला झुला जाना

[Chorus]
नन्ही कली सोने चली, हवा धीरे आना
नींद भरे पंख लिए झूला झुला जाना
नन्ही कली सोने चली

[Verse 1]
चाँद किरण सी गुड़िया, नाज़ों की है पली
चाँद किरण सी गुड़िया, नाज़ों की है पली
आज अगर चाँदनिया, आना मेरी गली
गुन-गुन-गुन गीत कोई हौले-हौले आना
नींद भरे पंख लिए झूला झुला जाना

[Verse 2]
रेशम की डोर अगर पैरों को उलझाए
रेशम की डोर अगर पैरों को उलझाए
घूँघर का दाना कोई शोर मचा जाए

[Chorus]
रानी मेरी जागी तो फिर निंदिया तू बहलाना
नींद भरे पंख लिए, झूला झुला जाना
नन्ही कली सोने चली, हवा धीरे आना