Amit Trivedi
Ghodey Pe Sawaar
[Intro]
कोई कैसे उन्हें ये समझाए
सजनिया के मन में अभी इनकार है?
जाने बलमा घोड़े पे क्यूँ सवार है
जाने बलमा घोड़े पे क्यूँ सवार है

[Chorus]
धीरे-धीरे जतन करने से
दुल्हनिया के खुलते ह्रदय के द्वार हैं
जाने बलमा घोड़े पे क्यूँ सवार है
जाने बलमा घोड़े पे क्यूँ सवार है

[Instrumental-break]

[Verse 1]
बालों में बढ़ के गजरा लगाना
नज़दीक आने का है बहाना
सब जान के भी, छलिया के छल से
मुश्किल है बच पाना

[Pre-Chorus]
हो, अखियों से ठग के
भरना वो जाने बतियों से जुर्माना

[Chorus]
हाँ, जो मैं टोकूँ, कहा ना मेरा माने
भवों को ऐसे ताने, बहस बेकार है
जाने बलमा घोड़े पे क्यूँ सवार है
जाने बलमा घोड़े पे क्यूँ सवार है
[Outro]
कोई कैसे उन्हें ये समझाए
सजनिया के मन में अभी इनकार है?
जाने बलमा घोड़े पे क्यूँ सवार है
जाने बलमा घोड़े पे क्यूँ सवार है