Amit Trivedi
Haseen Pareshaaniyan
[Jubin Nautiyal, Deepali Sathe & Shahid Mallya "Haseen Pareshaaniyan" के बोल]
[Verse 1: Deepali Sathe, Jubin Nautiyal]
मन पतंगा उड़ के फिर से तेरी लौ से आ मिला
पा के तुझको फिर चला है राहतों का क़ाफ़िला
ओ, राहतों का क़ाफ़िला, ये ख्वाहिशों का सिलसिला
[Chorus: Deepali Sathe, Jubin Nautiyal & Shahid Mallya]
हुई ये कैसे इन लकीरों की मेहरबानियाँ
के देने लगा इश्क़ फिर हसीन परेशानियाँ
हुई ये कैसे इन लकीरों की मेहरबानियाँ
के देने लगा इश्क़ फिर हसीन परेशानियाँ
[Verse 2: Jubin Nautiyal]
मन थका था, अधपका था
ख़ुद में बाँधे सब रखा था
तू मिला तो आस लौटी है
हो, उड़ना चाहे, जीना चाहे
सारे ग़म हैं पीना चाहे
तू मिला तो प्यास लौटी है
[Verse 3: Deepali Sathe, Jubin Nautiyal]
मन मलंगा चल के फिर से तेरी चौखट आ गिरा
खो के सुध-बुध बस निहारे तेरी सूरत, सरफिरा
हाँ, देखे सूरत सरफिरा ये, हो के कैसा बावरा
[Chorus: Deepali Sathe, Jubin Nautiyal & Shahid Mallya]
मैं देखूं तुझे भर के आँखों में सौ हैरानियाँ
के देने लगा इश्क़ फिर हसीन परेशानियाँ
हुई ये कैसे इन लकीरों की मेहरबानियाँ
के देने लगा इश्क़ फिर हसीन परेशानियाँ (परेशानियाँ)
[Outro: Deepali Sathe, Jubin Nautiyal]
मेहरबानियाँ, मेहरबानियाँ
कि देने लगा इश्क़ फिर हसीन परेशानियाँ
मेहरबानियाँ, हैरानियाँ
कि देने लगा इश्क़ फिर हसीन परेशानियाँ